एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | झारखंड: रांची में एक बटन दबाकर दें अपराध या दुर्घटना जैसी आपात स्थिति की सूचना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड की राजधानी रांची में एक नयी आपातकालीन मोचन प्रणाली शुरू की गई है जिससे लोग एक बटन दबाकर दुर्घटना या किसी भी अपराध की सूचना दे सकेंगे। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
खेल की खबरें | विदर्भ ने रणजी क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु पर 297 रन की बढ़त बनाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विदर्भ के तेज गेंदबाज आदित्य ठाकरे ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में छठी बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज यश राठौड़ ने दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा जिससे पिछले साल की उपविजेता टीम ने सोमवार को यहां रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ कुल 297 रन की बढ़त हासिल करके अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
ताजा खबरें | आकाशवाणी पर क्रिकेट कमेंट्री की ‘दयनीय स्थिति’ पर तृणमूल सदस्य ने जताई चिंता
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. आकाशवाणी पर क्रिकेट कमेंटी की ‘दयनीय स्थिति’ पर चिंता जताते हुए राज्यसभा के एक सदस्य ने इसे विश्वस्तरीय बनाने के लिए प्रसिद्ध कमेंटेटर हर्ष भोगले के नेतृत्व में एक टीम बनाने सहित कई अन्य सुझाव दिए।
देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को मणिपुर हिंसा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए: कनिमोई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की नेता कनिमोई ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मणिपुर में ‘‘फासीवादी राजनीति’’ करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को मांग की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
देश की खबरें | मणिपुर के भाजपा मामलों के पार्टी प्रभारी संबित पात्रा ने की पार्टी विधायकों के साथ बैठक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मामलों के प्रभारी संबित पात्रा ने आगे की रणनीति तय करने के लिए सोमवार को यहां एक होटल में कुछ भाजपा विधायकों के साथ बंद कमरे में बैठक की। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | आईएचसीएल मुंबई में नई होटल के लिए 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा समूह द्वारा संचालित इंडियन होटल्स लि. (आईएचसीएल) मुंबई में 330 कमरों वाला एक नया होटल बनाने के लिए 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ताजा खबरें | बिहार चुनाव के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगा: शाम्भवी
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शाम्भवी ने सोमवार को दावा किया कि इस साल के आखिर में होने वाला बिहार विधानसभा चुनाव विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के ‘ताबूत में आखिरी कील’ साबित होगा तथा यह गठबंधन डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगा।
देश की खबरें | फर्जी दस्तावेज के सहारे इराक भागने की कोशिश, तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने भारत के फर्जी दस्तावेज के माध्यम से इराक भागने की कोशिश कर रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ताजा खबरें | सांसद निधि 25 करोड़ रुपये की जाए या फिर खत्म हो: इकरा चौधरी
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद इकरा चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में केंद्र सरकार से आग्रह किया कि सांसद क्षेत्रीय विकास निधि को पांच करोड़ रुपये से बढ़ाकर 25 करोड़ रुपये किया जाए या फिर इसे खत्म कर दिया जाए।
जरुरी जानकारी | ट्रंप की शुल्क बढ़ाने की चेतावनी के बीच सोना 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत वैश्विक रुझानों और कमजोर रुपये के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 2,430 रुपये बढ़कर 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं।
ताजा खबरें | बजट में कोई दर्शन नहीं; दिल्ली के नतीजों से उद्देश्य की पूर्ति हुई: चिदंबरम
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए आम बजट में कोई दर्शन नहीं था, बल्कि यह राजनीति से प्रेरित था और इसके उद्देश्य की पूर्ति पिछले दिनों दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों से हो गई।
देश की खबरें | मानव-पशु संघर्ष: प्रियंका गांधी ने वायनाड में ग्रामीणों की चिंता दूर करने में पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव और वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में वन से सटे गांवों में ग्रामीणों से बातचीत की और क्षेत्र में बढ़ते मानव-पशु संघर्ष पर उनकी चिंताओं को दूर करने में उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
देश की खबरें | युद्ध की बदल रही प्रकृति के चलते समाधान अपनाने, उसमें लगातार सुधार करने की जरूरत: राजनाथ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि युद्ध की तेजी से बदल रही प्रकृति के चलते लगातार समाधान अपनाने और उनमें सुधार करने की जरूरत है।
खेल की खबरें | सूर्यकुमार फॉर्म में लौटे, मुंबई ने हरियाणा पर शिकंजा कसा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फॉर्म में वापसी करते हुए 70 रन की पारी खेली और कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 88) के साथ 139 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की जिससे गत चैंपियन मुंबई ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के तीसरे दिन सोमवार को यहां हरियाणा पर शिकंजा कस दिया।
खेल की खबरें | चैंपियन्स ट्रॉफी जीतने के लिए भारत को रोहित और विराट दोनों से रनों की जरूरत होगी: मुरलीधरन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने सोमवार को यहां कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए भारत को रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों से रनों की जरूरत होगी। उन्होंने साथ ही कहा कि इस प्रतियोगिता में उपमहाद्वीप की टीमों के पास अधिक संतुलित गेंदबाजी आक्रमण होगा।
देश की खबरें | महाकुंभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में डुबकी लगाई, अक्षयवट, बड़े हनुमान जी के दर्शन किए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 के त्रिवेणी संगम में सोमवार को डुबकी लगाई और बड़े हनुमान जी, अक्षयवट और सरस्वती कूप के दर्शन किए।
ताजा खबरें | पंजाब में ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मादक पदार्थ, हथियार भेजे जाने पर राज्यसभा में जताई गई चिंता
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में सोमवार को सदस्यों ने ड्रोन के माध्यम से पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान द्वारा मादक पदार्थ व हथियार भेजने और बाजारों में खराब गुणवत्ता वाली दवाइयों के कारण लोगों के स्वास्थ पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जताई।
विदेश की खबरें | बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मस्कट में जयशंकर के साथ कर सकते हैं बैठक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों में और तनाव को रोकने के प्रयासों के तहत अगले सप्ताह ओमान में हिंद महासागर सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक कर सकते हैं।
देश की खबरें | विधानमंडलों में नियोजित व्यवधान संविधान की लोकतांत्रिक भावना के विपरीत: बिरला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद और विधानमंडलों की कार्यवाही में सदस्यों की कम हो रही भागीदारी तथा राजनीतिक गतिरोध पर सोमवार को चिंता जताई और कहा कि विधानमंडलों में नियोजित व्यवधान संविधान की लोकतांत्रिक भावना के विपरीत है।
देश की खबरें | चिलकुर बालाजी मंदिर के पुजारी पर हमला 'दुर्भाग्यपूर्ण' : पवन कल्याण
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने चिलकुर बालाजी मंदिर के पुजारी पर कथित हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।