खेल की खबरें | सूर्यकुमार फॉर्म में लौटे, मुंबई ने हरियाणा पर शिकंजा कसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फॉर्म में वापसी करते हुए 70 रन की पारी खेली और कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 88) के साथ 139 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की जिससे गत चैंपियन मुंबई ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के तीसरे दिन सोमवार को यहां हरियाणा पर शिकंजा कस दिया।

कोलकाता, 10 फरवरी भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फॉर्म में वापसी करते हुए 70 रन की पारी खेली और कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 88) के साथ 139 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की जिससे गत चैंपियन मुंबई ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के तीसरे दिन सोमवार को यहां हरियाणा पर शिकंजा कस दिया।

तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (58 रन देकर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी की मदद से मुंबई ने हरियाणा को पहली पारी में 301 रन पर आउट करके 14 रन की बढ़त हासिल की।

पहली पारी में 315 रन बनाने वाले 42 बार के चैंपियन मुंबई तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में 67 ओवर में चार विकेट पर 278 रन बनाए हैं और इस तरह से उसकी कुल बढ़त 292 रन की हो गई है।

रहाणे ने हमेशा की तरह धैर्य पूर्ण बल्लेबाजी की। उन्होंने अभी तक 142 गेंद का सामना करके 10 चौके लगाए हैं। पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे सूर्यकुमार ने 86 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए हैं।

इन दोनों ने ऐसे समय में शतकीय साझेदारी निभाई जब मुंबई के तीन विकेट 100 रन पर निकल गए थे। मुंबई ने सलामी बल्लेबाज आकाश आनंद (10) , आयुष म्हात्रे (31) और सिद्धेश लाड (43) के विकेट जल्दी गवा दिए थे। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय रहाणे के साथ ऑलराउंडर शिवम दुबे 30 रन बनाकर खेल रहे थे।

इससे पहले हरियाणा ने अपनी पहली पारी सुबह पांच विकेट पर 263 रन से आगे बढ़ाई और केवल 38 रन के अंदर अपने बाकी बचे पांच विकेट गंवा दिए। मुंबई की तरफ से शार्दुल के अलावा शम्स मुलानी और तनुष कोटियान ने दो-दो विकेट लिए।

सभी की निगाहें हालांकि सूर्यकुमार पर टिकी थी जो इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला में केवल 28 रन बना पाए थे। उन्होंने सुमित कुमार पर तीन चौके लगाकर अपने इरादे जतलाए और फिर अर्धशतक पूरा करने में देर नहीं लगाई।

सूर्य कुमार ने इस तरह से सभी तरह की क्रिकेट में 14 पारियों के बाद अर्धशतक लगाया। इससे पहले पिछली 10 पारियों में उनका उच्चतम स्कोर 20 रन था। उन्होंने अनुज ठकराल की गेंद को हुक करके मिडऑन पर कैच थमाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\