एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | कांग्रेस ने पूछा, क्या सरकार ने कश्मीर पर अमेरिका की मध्यस्थता स्वीकार ली है?
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सैन्य टकराव रोकने के संबंध में अमेरिका द्वारा भारत और पाकिस्तान की ओर से घोषणा किए जाने के बाद रविवार को सरकार से जवाब मांगा कि क्या उसने कश्मीर पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार कर ली है? कांग्रेस ने इस मुद्दे का ‘‘अंतरराष्ट्रीयकरण’’ करने के प्रयास की भी आलोचना की।
देश की खबरें | भारत-चीन युद्ध के दौरान नेहरू ने बुलाया था संसद का विशेष सत्र : दिग्विजय सिंह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को केंद्र सरकार को याद दिलाया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने चीन के साथ युद्ध के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के अनुरोध पर संसद का विशेष सत्र बुलाया था।
देश की खबरें | भारत ने पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया: सशस्त्र बल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई सैन्य कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया और उसके नवीनतम प्रौद्योगिकी से लैस लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया। इतना ही नहीं राजधानी इस्लामाबाद के निकट स्थित प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंचाया। सशस्त्र बलों के शीर्ष अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | कर्नाटक के 13 छात्र कश्मीर से सुरक्षित नयी दिल्ली लौटे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत सरकार के समन्वित प्रयासों के कारण श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे कर्नाटक के 13 छात्र सुरक्षित रूप से नयी दिल्ली लौट आए हैं।
देश की खबरें | गुरुग्राम: एटीएम को बिना नुकसान पहुंचाए 10 लाख रुपये से अधिक की चोरी, जांच शुरू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को बिना नुकसान पहुंचाए पिछले महीने 10 लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी की गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | नीतीश कुमार ने जम्मू कश्मीर में बीएसएफ उपनिरीक्षक की शहादत पर शोक व्यक्त किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के उपनिरीक्षक मोहम्मद इम्तियाज की शहादत पर शोक व्यक्त किया, जो शनिवार को जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हो गए।
देश की खबरें | उम्मीद है कि भारत, पाकिस्तान के बीच सैन्य सहमति का स्थायी प्रभाव होगा: महबूबा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को उम्मीद जताई कि भारत और पाकिस्तान के बीच एक-दूसरे के खिलाफ सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोकने के लिए बनी सहमति का स्थायी प्रभाव होगा।
देश की खबरें | न्यायालय ने तमिलनाडु और अन्य राज्यों में एनईपी लागू करने की मांग वाली याचिका खारिज की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल सरकारों को त्रि-भाषा नीति सहित राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज कर दी है।
देश की खबरें | यह इंदिरा गांधी के साहसी नेतृत्व को याद करने का समय: कांग्रेस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से उठाए गए कदम का हवाला देते हुए रविवार को कहा कि यह उनके साहसी नेतृत्व को याद करने का समय है।
देश की खबरें | कांग्रेस ने पूछा, क्या सरकार ने कश्मीर पर स्वीकार ली है अमेरिकी मध्यस्थता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सैन्य टकराव रोकने के संबंध में अमेरिका द्वारा भारत और पाकिस्तान की ओर से घोषणा के बाद रविवार को सरकार से जवाब मांगा कि क्या उसने कश्मीर पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार कर ली है। कांग्रेस ने इस मुद्दे का ‘‘अंतरराष्ट्रीयकरण’’ करने के प्रयास की भी आलोचना की।
विदेश की खबरें | शहबाज को ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों में फिर से मजबूती आने की उम्मीद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान को द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को फिर से मजबूत करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूप में एक नया नेता मिल गया है।
खेल की खबरें | केनान, सबीरा ने शॉटगन विश्व कप में ट्रैप मिश्रित टीम कांस्य पदक जीता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओलंपियन केनान चेनाई और सबीरा हारिस ने रविवार को यहां संपन्न आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीता।
देश की खबरें | हैदराबाद में 'कराची बेकरी' का नाम बदलने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद में लोगों के एक समूह ने यहां 'कराची बेकरी' के सामने विरोध प्रदर्शन किया और नाम बदलने की मांग की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में शहीद हो गये सूबेदार मेजर पवन कुमार का रविवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
देश की खबरें | भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकी अड्डे तबाह कर पाकिस्तान की हालत खराब कर दी : मुख्यमंत्री यादव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि सरकार की खुली छूट की बदौलत भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकी अड्डे तबाह कर पाकिस्तान की हालत खराब कर दी है।
देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले दो महिलाओं की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक जंगली हाथी के हमले में दो महिलाओं की मौत हो गयी। एक वन अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | पंजाब: पांच सीमावर्ती जिलों, संगरूर में 12 मई को स्कूल बंद रहेंगे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की सीमा से सटे पंजाब के पांच जिलों और संगरूर में स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
खेल की खबरें | ऐसांगफा ने भारोत्तोलन में रिकॉर्ड बनाया, महाराष्ट्र ने योगासन में पदक जीते
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. असम की ऐसांगफा गोगोई ने रविवार को यहां खेलो इंडिया युवा खेलों (केआईवाईजी) में लड़कियों के 55 किग्रा वर्ग की भारोत्तोलन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान कुल वजन का राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड बनाया जबकि महाराष्ट्र, कर्नाटक और राजस्थान तालिका पर शीर्ष पर रहे।
देश की खबरें | कर्नाटक सरकार अपने कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर एक लाख 'स्वामित्व प्रमाणपत्र' वितरित करेगी: उपमुख्यमंत्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में अपने शासन की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस सरकार पात्र लाभार्थियों को एक लाख भूमि स्वामित्व पत्र वितरित करने की योजना बना रही है। राज्य के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने रविवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | राजस्थान के जैसलमेर व बाड़मेर में रविवार रात भी रहेगा ब्लैकआउट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की सीमा से सटे राजस्थान के कुछ जिलों में हालात जहां सामान्य हो रहे हैं वहीं जैसलमेर व बाड़मेर में प्रशासन ने रविवार की रात भी एहतियातन 'ब्लैकआउट' रखने की घोषणा की है।