देश की खबरें | यह इंदिरा गांधी के साहसी नेतृत्व को याद करने का समय: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से उठाए गए कदम का हवाला देते हुए रविवार को कहा कि यह उनके साहसी नेतृत्व को याद करने का समय है।

नयी दिल्ली, 11 मई कांग्रेस ने 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से उठाए गए कदम का हवाला देते हुए रविवार को कहा कि यह उनके साहसी नेतृत्व को याद करने का समय है।

इंदिरा बंगाल की खाड़ी में परमाणु ऊर्जा से संचालित नौसैनिक कार्यबल भेजने की अमेरिकी चेतावनी के बावजूद अपने फैसले पर अडिग रही थीं, जिसके चलते बाद में बांग्लादेश एक राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और सचिन पायलट ने 1971 की घटना का हवाला देते हुए दावा किया कि बांग्लादेश में कुछ भी न करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद इंदिरा ने राष्ट्रीय हित में उचित कदम उठाया।

रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अब समय है कि दिसंबर 1971 के दूसरे सप्ताह की उस ऐतिहासिक घटना को भी याद किया जाए, जिसे दस्तावेजों में स्पष्ट रूप से दर्ज किया गया है। निक्सन-किसिंजर की जोड़ी ने अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े के एक परमाणु-संचालित और परमाणु हथियारों से लैस कार्य बल को बंगाल की खाड़ी में भेजा, जिसका नेतृत्व विमानवाहक पोत यूएसएस एंटरप्राइज कर रहा था। लेकिन इंदिरा गांधी इससे भी नहीं डरीं और पाकिस्तान ने 16 दिसंबर 1971 को आत्मसमर्पण कर दिया।”

पायलट ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका ने कहा था कि वह बंगाल की खाड़ी में सातवां बेड़ा तैनात करेगा।

उन्होंने कहा, “इसके बावजूद, तत्कालीन सरकार और इंदिरा जी आगे बढ़ीं और उन्होंने वही किया, जो राष्ट्र के सर्वोच्च हित में था। हम आज उन्हें याद करते हैं और वह नेतृत्व ऐसा था, जिसमें राष्ट्रीय हित सबसे ऊपर था।”

कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। उसने लिखा, “आज देश इंदिरा गांधी के साहसी नेतृत्व को याद करता है।”

पार्टी ने पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध के दौरान इंदिरा के कुछ भाषणों को भी साझा किया। उसने एक पोस्ट में कहा, “अटूट शक्ति और अटूट साहस की प्रतीक- श्रीमती इंदिरा गांधी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\