देश की खबरें | न्यायालय ने तमिलनाडु और अन्य राज्यों में एनईपी लागू करने की मांग वाली याचिका खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल सरकारों को त्रि-भाषा नीति सहित राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज कर दी है।

नयी दिल्ली, 11 मई उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल सरकारों को त्रि- नीति सहित राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज कर दी है।

न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की पीठ ने कहा कि शीर्ष अदालत राज्य सरकारों को ऐसे निर्देश जारी नहीं कर सकती।

पीठ ने शुक्रवार को पारित आदेश में कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय संविधान के अनुच्छेद 32 के माध्यम से नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी कर सकता है। वह किसी राज्य को राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 जैसी नीति अपनाने के लिए सीधे तौर पर बाध्य नहीं कर सकता।’’

इसने कहा, ‘‘हालांकि, अगर राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित किसी राज्य की कार्रवाई या निष्क्रियता किसी मौलिक अधिकार या किसी अन्य कानूनी अधिकार का उल्लंघन करती है, तो अदालत हस्तक्षेप कर सकती है। हम संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दायर इस रिट याचिका में इस मुद्दे की पड़ताल करने का प्रस्ताव नहीं रखते ।’’

शीर्ष अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता का उस मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है जिसका वह समर्थन करना चाहता है।

पीठ ने कहा, ‘‘हालांकि वह तमिलनाडु राज्य से हो सकता है, फिर भी, उसकी स्वयं की स्वीकारोक्ति के अनुसार, वह अब नयी दिल्ली में रह रहा है। मुख्य मुद्दे की पड़ताल इस अदालत द्वारा उचित कार्यवाही में की जा सकती है, लेकिन कम से कम इस विशेष याचिका में नहीं।’’

शीर्ष अदालत अधिवक्ता जीएस मणि द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 को लागू करने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\