देश की खबरें | नीतीश कुमार ने जम्मू कश्मीर में बीएसएफ उपनिरीक्षक की शहादत पर शोक व्यक्त किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के उपनिरीक्षक मोहम्मद इम्तियाज की शहादत पर शोक व्यक्त किया, जो शनिवार को जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हो गए।
पटना/सारण, 11 मई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के उपनिरीक्षक मोहम्मद इम्तियाज की शहादत पर शोक व्यक्त किया, जो शनिवार को जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हो गए।
सोमवार को उनका पार्थिव शरीर सारण जिले के नारायणपुर गांव स्थित उनके घर लाए जाने की उम्मीद है, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रविवार को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री ने मोहम्मद इम्तियाज की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया, जो शनिवार को जम्मू-कश्मीर के आर एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ इकाई में भारी पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हो गए थे।’’
कुमार ने कहा कि इम्तियाज के बलिदान को हमेशा गर्व और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।’’
बयान में कहा गया है कि राज्य सरकार की नीति के अनुसार, शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को अनुग्रह राशि दी जाएगी।
सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने ‘पीटीआई-’ से कहा,‘‘सोमवार को इम्तियाज के पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)