एजेंसी न्यूज
जरुरी जानकारी | टाटा मोटर्स का चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 51 प्रतिशत घटकर 8,556 करोड़ रुपये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा मोटर्स का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 51 प्रतिशत घटकर 8,556 करोड़ रुपये रह गया है।
देश की खबरें | बम की धमकी के बाद कोलकाता हवाई अड्डे पर विमान को जांच के लिए अलग ले जाया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निजी विमानन कंपनी के विमान को एक यात्री के पास बम होने का संदेह होने के बाद मंगलवार दोपहर गहन सुरक्षा जांच के लिए कोलकाता हवाई अड्डे के अलग-थलग स्थान में ले जाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | उप्र:बस्ती में चार अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बस्ती जिले में पुलिस और स्वाट टीम द्वारा एक संयुक्त अभियान के तहत चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार करके 130 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
सपा प्रमुख की बेटी के नाम वाले फर्जी ‘एक्स’ अकाउंट पर प्रधानमंत्री मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर,अखिलेश नाराज
Bhashaसमाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपनी बेटी अदिति यादव के नाम वाले फर्जी अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीरें साझा करने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
देश की खबरें | जहरीली शराब कांड ने पंजाब की आप सरकार के नशामुक्ति अभियान की कलई खोली: विपक्ष
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के विपक्षी दलों ने अमृतसर में जहरीली शराब पीने से कथित तौर पर 17 लोगों की मौत को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि इस घटना ने राज्य सरकार के ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान की ‘कलई’ खोल दी है।
देश की खबरें | मुर्शिदाबाद हिंसा: न्यायालय ने एसआईटी जांच का अनुरोध करने वाली याचिका पर सुनवाई करने से किया इनकार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने हाल में संशोधित वक्फ कानून को लेकर विरोध-प्रदर्शनों के बाद पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की जांच के लिए शीर्ष अदालत के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में विशेष जांच दल से जांच कराने का अनुरोध करने वाली याचिका पर सुनवाई से मंगलवार को इनकार कर दिया।
Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के अस्पताल ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान अनुपस्थित रहे कर्मचारियों का वेतन रोका
Bhashaजम्मू कश्मीर के राजौरी स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) एवं अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि वह भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित रहे अपने कई कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं करेगा. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
विदेश की खबरें | तुर्किये में बातचीत से पहले रूस ने रात में यूक्रेन पर सबसे छोटा हमला किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह तब किया गया जब दोनों देश तुर्किये में शांति वार्ता की तैयारी कर रहे हैं।
देश की खबरें | कान 2025: ‘अरण्येर दिनरात्रि’ की ‘स्क्रीनिंग’ में रेड कार्पेट पर दिखेंगी सिमी ग्रेवाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जानी मानी अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल 2025 के कान फिल्म समारोह में सत्यजीत रे की 1970 की फिल्म ‘अरण्येर दिनरात्रि’ की ‘4के संस्करण’ की स्क्रीनिंग का हिस्सा बनेंगी। यह पहली बार है जब ग्रेवाल कान फिल्म समारोह में शामिल होने वाली हैं।
देश की खबरें | महाराष्ट्र सचिवालय को बम विस्फोट की धमकी वाला ईमेल मिला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मुंबई स्थित महाराष्ट्र सरकार के प्रशासनिक मुख्यालय, मंत्रालय को एक ई-मेल मिला है, जिसमें बम विस्फोट की धमकी दी गयी है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | पंजाब के अमृतसर में नकली शराब के सेवन से 17 लोगों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के अमृतसर जिले में कथित तौर पर नकली शराब के सेवन से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | राइफल/पिस्टल स्पर्धाओं के राष्ट्रीय ट्रायल की मेजबानी करेगा देहरादून
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने ग्रुप ‘ए’ निशानेबाजों के लिए चयन ट्रायल तीन और चार का आयोजन 24 से 30 जून 2025 तक देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के त्रिशूल निशानेबाजी परिसर में कराने की घोषणा की।
विदेश की खबरें | हिरासत में लिए गए फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते ने अपने गृह नगर में मेयर पद का चुनाव जीता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दुतेर्ते ने यह जीत ऐसे समय में दर्ज की है, जब मानवता के खिलाफ अपराधों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने उन्हें हिरासत में लिया है।
विदेश की खबरें | सऊदी अरब के युवराज सलमान ने ट्रंप का देश में पहुंचने पर स्वागत किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रंप सऊदी अरब की राजधानी के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपने एयर फोर्स वन विमान से उतरे और उनकी पश्चिम एशिया की यात्रा शुरू हुई। इस दौरान युवराज सलमान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
Jammu and Kashmir: संघर्ष विराम को बनाए रखा जाना चाहिए, लोग शांति चाहते हैं; उमर अब्दुल्ला
Bhashaजम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर बनी सहमति कायम रहनी चाहिए क्योंकि सीमावर्ती इलाकों के लोग शांति से रहना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी चाहते हैं कि संघर्ष विराम बरकरार रहे. यहां से दूर नोएडा और बंबई में बैठे टीवी चैनलों के कुछ एंकर ही संघर्ष विराम को पसंद नहीं करते.
जरुरी जानकारी | बिलडेस्क के श्रीनिवासु आईएएमएआई के नए चेयरमैन निर्वाचित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिलडेस्क के सह-संस्थापक एम एन श्रीनिवासु को 2025-27 की अवधि के लिए भारतीय इंटरनेट एवं मोबाइल संघ (आईएएमएआई) का चेयरमैन चुना गया है।
देश की खबरें | डीटीसी दो बस डिपो पर वाणिज्यिक गतिविधियों की अनुमति देगी, प्राप्त धन का उपयोग पुनरुद्धार के लिए होगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) को उम्मीद है कि वह अपने बंदा बहादुर मार्ग और सुखदेव विहार बस डिपो पर वाणिज्यिक गतिविधियों की अनुमति देकर लगभग 2,600 करोड़ रुपये अर्जित करेगा और इस राजस्व का उपयोग डीएमआरसी के परिसंपत्ति मुद्रीकरण मॉडल की तर्ज पर परिवहन सुविधाओं के पुनरुद्धार के लिए किया जाएगा।
जरुरी जानकारी | व्यापार वार्ता के लिए अधिकारियों के दल का नेतृत्व करेंगे गोयल, 17 मई से होगी चर्चा शुरू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों का एक दल प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ 17 मई से वाशिंगटन में चर्चा करेगा। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विदेश की खबरें | इजराइल को हथियार मुहैया कराने में ब्रिटिश सरकार की भूमिका पर कानूनी चुनौती पर सुनवाई की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह कानूनी चुनौती मानवाधिकार समूहों द्वारा पेश की गई थी, जिनकी दलील है कि सरकार घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून तोड़ रही है तथा युद्धक विमानों के लिए आवश्यक पुर्जों को इजराइल को आपूर्ति करने की अनुमति देकर फलस्तीनियों के विरुद्ध अत्याचार में भागीदार है।
जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बाद गिरावट, मुनाफावसूली से सेंसेक्स 1,282 अंक लुढ़का
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के एक दिन बाद मंगलवार को बड़ी गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 1,282 अंक लुढ़क गया। आईटी और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नुकसान में रहा।