जरुरी जानकारी | टाटा मोटर्स का चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 51 प्रतिशत घटकर 8,556 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा मोटर्स का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 51 प्रतिशत घटकर 8,556 करोड़ रुपये रह गया है।

नयी दिल्ली, 13 मई टाटा मोटर्स का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 51 प्रतिशत घटकर 8,556 करोड़ रुपये रह गया है।

कंपनी का वित्त वर्ष 2023-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही का शुद्ध मुनाफा 17,528 करोड़ रुपये रहा था।

टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 1,19,503 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान तिमाही में 1,19,033 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ घटकर 28,149 करोड़ रुपये पर आ गया। कुल राजस्व मामूली बढ़ोतरी के साथ 4,39,695 करोड़ रुपये रहा।

टाटा मोटर्स के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) पी बी बालाजी ने कहा, ‘‘एकीकृत आधार पर, मोटर वाहन कारोबार अब कर्ज-मुक्त है जिससे ब्याज लागत कम हो रही है। यह सुखद व महत्वपूर्ण दोनों है, क्योंकि यह एक लचीले दल द्वारा प्रदान किए गए स्वस्थ व्यावसायिक बुनियादी सिद्धांतों को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा कि इस अनिश्चितता के माहौल में इससे ताकत पाकर, मोटर वाहन विनिर्माता चुस्त-दुरुस्त रहेगा, अपने वृद्धि एजेंडा को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाएगा, नकदी की कमी को और कम करेगा तथा भविष्य में निवेश करना जारी रखेगा।

टाटा मोटर्स ने कहा कि शुल्क और संबंधित भू-राजनीतिक कार्रवाइयां परिचालन माहौल को अनिश्चित एवं चुनौतीपूर्ण बना रही हैं।

उन्होंने कहा कि वैश्विक प्रीमियम लक्जरी खंड और भारतीय घरेलू बाजारों में इस स्थिति से अपेक्षाकृत बेहतर तरीके से निपटने की उम्मीद है।

कंपनी ने कहा कि उसकी ब्रिटेन स्थित इकाई जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) का राजस्व 7.7 अरब पाउंड रहा, जो सालाना आधार पर 1.7 प्रतिशत कम है।

समूचे वित्त वर्ष 2024-25 का राजस्व 29 अरब पाउंड रहा, जो वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में लगभग स्थिर है।

एकल आधार पर टाटा मोटर्स का शुद्ध लाभ 35 प्रतिशत घटकर 1,382 करोड़ रुपये रहा। परिचालन आय भी घटकर 19,999 करोड़ रुपये पर आ गई।

टाटा मोटर्स का पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में शुद्ध लाभ भी घटकर 5,452 करोड़ रुपये हो गया। राजस्व भी कम होकर 69,419 करोड़ रुपये रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ