SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Winner Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 10th Match Winner Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 10वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (SRH vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई ईशान किशन (Ishan Kishan) कर रहे हैं. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा. SRH ने इस सीजन 1 मैच जीता है और 1 में हार झेली है, जबकि LSG को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. चलिए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (SRH vs LSG Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अबतक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी रहा हैं. LSG ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 2 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे, जिसमें दोनों ने 1-1 मैच जीता था.

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली थी. टीम के बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे. ऐसे में एडेन मार्करम, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाजों से इस मैच में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पिछले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी. इस मैच में भी टीम अपने बल्लेबाजों से बड़े स्कोर की उम्मीद करेगी.

ये टीम मार सकती है बाजी (SRH vs LSG Match Winner Prediction)

इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है, क्योंकि टीम अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है और बल्लेबाजी शानदार फॉर्म में है. हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी मजबूत है और मुकाबला बेहद कड़ा हो सकता है.

सनराइजर्स हैदराबाद की जीत की संभावना: 55%

लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत की संभावना: 45%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SRH vs LSG 10th T20 Match Playing Prediction)

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा.

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नोर्खिया, प्रिंस यादव.

नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.