Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 10th Match Stats: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 10वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (SRH vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई ईशान किशन (Ishan Kishan) कर रहे हैं. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा. दोनों टीमों ने इस सीजन अब तक मिले-जुले प्रदर्शन किए हैं. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. दोनों टीमों में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख पलट सकते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (SRH vs LSG Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अबतक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी रहा हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 2 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे, जिसमें दोनों टीमों ने 1-1 मैच अपने नाम किया था.
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम इस मैच में वापसी करने के इरादे से उतरेगी. एडेन मार्करम, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाज टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.
दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी. इस मैच में भी टीम अपने बल्लेबाजों से बड़े स्कोर की उम्मीद करेगी.
टाटा आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती, जबकि स्पिन गेंदबाज कुछ हद तक असरदार साबित हो सकते हैं. पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 163 रन है और यहां बड़े स्कोर भी देखने को मिलते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने 2 पारियों में 94 रन बनाए हैं. वहीं, जयदेव उनादकट ने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं. दूसरी ओर, ऋषभ पंत का SRH के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है और उन्होंने 18 मैचों में 558 रन बनाए हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SRH vs LSG 10th T20 Match Playing Prediction)
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा.
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नोर्खिया, प्रिंस यादव.
नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY