देश की खबरें | अमित शाह 23 फरवरी को कर्नाटक के दौरे पर जाएंगे

बेंगलुरु, 18 फरवरी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 23 फरवरी को कर्नाटक के दौरे पर आएंगे जहां पर कुछ महीनों में चुनाव होने वाले हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शाह बेंगलुरु में दो बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि शाह बेंगलुरु में जनसभा में हिस्सा लेंगे। वह यहां पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे और चुनाव रणनीति पर चर्चा करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री हवाई मार्ग से बेल्लारी जिले जाएंगे और संदूर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस संबंद्ध में कर्नाटक के परिवहन और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री बी श्रीरामुलु ने बेल्लारी और संदूर में पार्टी काडर के साथ शनिवार को बैठक की।

अमित शाह का गत 12 दिनों में यह दूसरा दौरा होगा। इससे पहले 11 फरवरी को वह दक्षिण कन्नड जिले के दौरे पर गए थे और जनसभा को संबोधित किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)