देश की खबरें | अमित शाह ने कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की

नयी दिल्ली, एक जुलाई केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और उनके मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देश में कोविड-19 से उत्पन्न हालात की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 5,85,493 मामले आ चुके हैं जिनमें से 17,400 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर महाराष्ट्र सरकार का फैसला, कोविड-19 रोगियों के लिए निजी एम्बुलेंस की लेगी सेवा.

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शाह ने देश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की और यह नियमित बैठक थी।

उन्होंने बताया कि हर्षवर्धन के अलावा स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: चीनी एजेंट कहे जाने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी नेताओं को भेजा नोटिस.

उल्लेखनीय है कि भारत में बुधवार को कोविड-19 से सबसे अधिक 507 लोगों की मौत हुई जिनमें 70 प्रतिशत मौतें महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में कोविड-19 के 18,653 नये मरीज सामने आए हैं जिन्हें मिलाकार देश में कुल संक्रमितों की संख्या 5,85,493 हो गई है।

यह लगातार पांचवा दिन है जब देश में 18 हजार से अधिक नये मामले सामने आए हैं। देश में एक जून से अब तक 3,94,958 नये मामले सामने आए हैं।

बुधवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस समय देश में 2,20,114 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 3,47,978 ठीक हो चुके हैं। इस प्रकार देश में संक्रमितों के ठीक होने की दर 59.43 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)