विदेश की खबरें | अमेरिका: मॉर्डना के कोविड-19 टीके देशभर में भेजने की तैयारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मॉर्डना इंक तथा नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ द्वारा विकसित किए गए टीकों को मेमफिस इलाके की एक फैक्टरी में कर्मचारी डिब्बों में बंद करने का काम कर रहे हैं।
मॉर्डना इंक तथा नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ द्वारा विकसित किए गए टीकों को मेमफिस इलाके की एक फैक्टरी में कर्मचारी डिब्बों में बंद करने का काम कर रहे हैं।
टीके की खुराक सोमवार से देनी शुरू की जा सकती है। तीन दिन पहले ही अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने इस टीके के आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंजूरी दी थी।
विशेषज्ञ समिति यह फैसला करेगी कि मॉर्डना के टीके, फाइजर तथा जर्मनी की कंपनी बायोएनटेक द्वारा विकसित टीके की पहली खुराक किन लोगों को दी जानी है क्योंकि आम जनता के लिए बसंत तक पर्याप्त टीके उपलब्ध नहीं होने वाले हैं इसलिए अगले कुछ महीनों तक इन्हें प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा।
फाइजर के टीकों की पहली खेप एक हफ्ते पहले भेजी गई थी और अगले दिन से इसके टीके लगाने शुरू कर दिए गए थे जिसके साथ ही देश का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान आरंभ हुआ था।
अमेरिका में प्रतिदिन औसतन 2,19,000 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं। देश में अब तक 3,14,000 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।
यह महामारी दुनियाभर में 17 लाख लोगों की जान ले चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2020 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

