वाशिंगटन,26 सितंबर ट्रंप प्रशासन चीन के पत्रकारों के अमेरिका में रहने की अवधि को 90 दिन तक सीमित करने और इसे इतने ही दिन के लिए दोबारा आगे बढ़ाने पर विचार कर रहा है। संघीय अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।
गृह सुरक्षा मंत्रालय का यह प्रस्ताव छात्रों,शोधकर्ताओं और विदेशी पत्रकारों के सीमित अवधि के वीजा से ही जुड़ा है।
यह भी पढ़े | जापान अगले साल ओलंपिक के आयोजन को लेकर प्रतिबद्ध: योशीहिदे सुगा.
शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार आमतौर पर विदेशी पत्रकारों के रहने की समयसीमा 240 दिन है और इसके बाद इसे इतने ही दिन के लिए आगे बढ़ाया जाता है। चीन से आने वाले पत्रकारों को अमेरिका आई वीजा देगा जो केवल 90 दिन के लिए होगा।
पक्षकारों को इस शासकीय अधिसूचना का 30दिन में जवाब देना है।
यह भी पढ़े | जांच में कोरोना नेगेटिव निकले पाकिस्तानी नागरिक सऊदी की यात्रा कर सकते हैं: पाकिस्तान विदेश कार्यालय.
मकाऊ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के पासपोर्ट धारकों को इसमें छूट दी गई है।
चीन के पत्रकारों के लिए अवधि दोबारा बढ़ाने की सीमा केवल 90 दिन ही है।
विदेशी पत्रकारों और उनके आश्रितों को आई वीजा की अवधि समाप्त होने पर अथवा नवीनीकरण आवेदन के रद्द होने पर तत्काल देश छोड़ना होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY