देश की खबरें | सिंगापुर के राजदूत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये राष्ट्रपति को अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 सितंबर सिंगापुर के राजदूत सामइन वोंग वाई क्‍यूएन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया ।

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, ‘‘राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज एक वर्चुअल समारोह में सिंगापुर गणराज्‍य के उच्‍चायुक्‍त सामइन वोंग वाई क्‍यूएन का परिचय पत्र (लेटर ऑफ क्रीडेंस) स्‍वीकार किया।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार बीजेपी की उद्धव ठाकरे को सलाह, कहा- फडणवीस से सफल मुख्यमंत्री बनने का प्रशिक्षण लें.

इस अवसर पर राष्‍ट्रपति कोविंद ने सिंगापुर के उच्‍चायुक्‍त को उनकी नियुक्ति के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

सिंगापुर में अभी हाल में हुए चुनाव के सफल आयोजन के बारे में सिंगापुर की सरकार को बधाई देते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत और सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय संबंध बहुत मजबूत हुए हैं।

यह भी पढ़े | EPF खाताधारकों की बीमा धनराशि में हुआ इजाफा, अब मिलेगा 7 लाख का बीमा.

उन्‍होंने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद सहित बहुपक्षीय मंचों पर भारत का मजबूती से समर्थन करने के लिए सिंगापुर को धन्‍यवाद दिया।

कोविंद ने कहा कि कोविड-19 महामारी की अवधि के दौरान आपसी सहयोग से दोनों देशों के बीच मैत्री और विश्‍वास के मौजूदा संबंध और मजबूत हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)