नयी दिल्ली, एक फरवरी केंद्रीय बजट 2025-26 में दिल्ली पुलिस के लिए 12,259.16 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया जो पिछले वित्त वर्ष से 7.52 प्रतिशत अधिक है।
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए दिल्ली पुलिस को आवंटित बजट 11,400.81 करोड़ रुपये था, जिसे आगामी वित्त वर्ष के लिए बढ़ाकर 12,259.16 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को 2025-26 का केंद्रीय बजट संसद में पेश किया।
इस धनराशि का उपयोग नियमित व्ययों और विभिन्न योजनाओं के लिए किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक आदर्श यातायात प्रणाली एवं उन्नत संचार नेटवर्क का विकास शामिल है।
दिल्ली पुलिस पर राष्ट्रीय राजधानी परिक्षेत्र दिल्ली में यातायात प्रबंधन एवं कानून और व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा है।
संचार अवसंरचना को उन्नत करना, नवीनतम प्रौद्योगिकी को शामिल करना, यातायात सिग्नल लगाना और कर्मियों को प्रशिक्षण देना भी इसके कार्यक्षेत्र का हिस्सा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY