एजेंसी न्यूज

India's Got Latent Row: रणवीर इलाहाबादिया का फोन बंद है, रैना को बयान दर्ज कराने के लिए 10 मार्च तक का वक्त; मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया का पता नहीं लगा पा रही है क्योंकि उसका फोन बंद है, जबकि कॉमेडियन समय रैना को उसके यूट्यूब शो में की गई विवादास्पद टिप्पणियों से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में 10 मार्च तक पेश होने के लिए कहा गया है.

India's Got Latent Row: रणवीर इलाहाबादिया का फोन बंद है, रैना को बयान दर्ज कराने के लिए 10 मार्च तक का वक्त; मुंबई पुलिस
Credit - File Image

मुंबई, 15 फरवरी : मुंबई पुलिस पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया का पता नहीं लगा पा रही है क्योंकि उसका फोन बंद है, जबकि कॉमेडियन समय रैना को उसके यूट्यूब शो में की गई विवादास्पद टिप्पणियों से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में 10 मार्च तक पेश होने के लिए कहा गया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणियों की व्यापक स्तर पर आलोचना हो रही है. इस सिलसिले में देश भर में कई स्थानों पर इलाहाबादिया एवं अन्य के खिलाफ पुलिस में कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं. पॉडकास्टर ने यह विवादित टिप्पणी रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में की थी.

अधिकारी ने बताया कि खार पुलिस इलाहाबादिया से संपर्क नहीं कर पाई है क्योंकि उसका फोन बंद है. उन्होंने बताया कि रैना के वकील ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर और वक्त मांगा है क्योंकि उनका मुवक्किल फिलहाल अमेरिका में है. वकील के अनुरोध पर पुलिस ने रैना को बयान दर्ज कराने के लिए 10 मार्च तक का वक्त दिया है. इलाहाबादिया ने पहले खार पुलिस से अनुरोध किया था कि वह उसका बयान उसके आवास पर ही दर्ज कर ले लेकिन पुलिस ने पॉडकास्टर के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था. पुलिस शुक्रवार को वर्सोवा इलाके में उसके फ्लैट पर गई, लेकिन वह बंद मिला. यह भी पढ़ें : UP: कन्नौज में पिकअप पलटने से बिखरी मुर्गियां, घायलों को छोड़कर लूटपाट करने लगे लोग; VIDEO वायरल

मुंबई पुलिस ने भाजपा के एक पदाधिकारी की शिकायत पर अपूर्वा मखीजा, आशीष चंचलानी और इलाहाबादिया के मैनेजर समेत आठ लोगों के बयान दर्ज किए हैं. हालांकि, शहर की पुलिस ने इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है. महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने इस संबंध में दर्ज मामले के सिलसिले में कम से कम 50 लोगों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है. इनमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने शो में हिस्सा लिया था. अभिनेता रघु राम ने बृहस्पतिवार को पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया. वह रैना के शो की जूरी में शामिल थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2025 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).