नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर पूर्व रेसर अकबर इब्राहिम को सोमवार को सर्वसम्मति से भारत में मोटरस्पोर्ट्स की संचालन संस्था एफएमएससीआई का दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया।
कोविड-19 महामारी के कारण चुनाव वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संपन्न हुए।
यह भी पढ़े | CM Chang Passes Away: नागालैंड सरकार में मंत्री सीएम चांग का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस.
इब्राहिम इससे पहले 2016 से 2018 तक एफएमएससीआई से अध्यक्ष रहे थे जिसके बाद जे पृथ्वीराज इस पद चुने गये थे।
इब्राहिम ने बयान में कहा, ‘‘पूरा विश्व महामारी की जिस स्थिति का सामना कर रहा है उसमें निसंदेह यह वर्ष बेहद चुनौतीपूर्ण और मुश्किल रहा। मुझे पूरा विश्वास है कि एफएमएससीआई इस स्थिति से अच्छी तरह से निबटेगा। ’’
यह भी पढ़े | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद जवान की मां को 10 लाख की अनुदान राशि देने को मंजूरी दी.
फारूख अहमद को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया।
देश भर में 50 से अधिक संस्थाएं एफएमएससीआई से मान्यता प्राप्त हैं तथा 1200 से अधिक खिलाड़ी इससे पंजीकृत हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY