झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद जवान की मां को 10 लाख की अनुदान राशि देने को मंजूरी दी
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नक्सली हिंसा में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के 114 वीं बटालियन के जवान इसरार खान की आश्रित माता खेरून निशा को 10 लाख रुपये विशेष अनुग्रह अनुदान का भुगतान करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी. इसके साथ ही उन्होंने जवान के आश्रित भाई मोहम्मद इरफान खान को राज्य सरकार की सेवा में तृतीय वर्ग के पद पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी है.
रांची, 12 अक्ट्रबर. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नक्सली हिंसा में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के 114 वीं बटालियन के जवान इसरार खान की आश्रित माता खेरून निशा को 10 लाख रुपये विशेष अनुग्रह अनुदान का भुगतान करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी. इसके साथ ही उन्होंने जवान के आश्रित भाई मोहम्मद इरफान खान को राज्य सरकार की सेवा में तृतीय वर्ग के पद पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी है.
धनबाद जिले के तिसरा थाना क्षेत्र स्थित साउथ गोलकडीह निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान इसरार खान चार अप्रैल 2019 को छत्तीसगढ़ राज्य के कांकेर जिला में महला नाला जंगल के पास नक्सली हिंसा में शहीद हो गए थे. यह भी पढ़ें-Farm Bills 2020: झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने कृषि विधेयकों को लेकर किया वार, कहा- देश के संघीय ढांचे पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार, लोग सड़कों पर उतरेंगे
मुख्यमंत्री सचिवालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों प्रस्तावों को मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपनी स्वीकृति दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2020 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

