जरुरी जानकारी | एयरटेल ने लद्दाख के ग्रामीण अंचलों तक किया अपने 4जी नेटवर्क का विस्तार

लेह, चार अगस्त भारती एयरटेल ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह और कारगिल जिलों में करीब दर्जनभर गांवों तक अपनी 4जी सेवा का विस्तार किया है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा इन इलाकों के लोगों ने मंगलवार को पहली बार 4जी कनेक्टिविटी का अनुभव किया।

प्रवक्ता ने कहा कि लद्दाख में 4जी सेवाएं शुरू करने वाली एयरटेल पहली दूरसंचार कंपनी है। लद्दाख क्षेत्र में कंपनी का सबसे बड़ार 4जी नेटवर्क है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: लॉकडाउन में फंसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, जारी की गई अधिसूचना.

उन्होंने कहा, ‘‘4जी नेटवर्क से जुड़ने वाले इन गांवों में कारगिल के सांकू, लंकारचे, घुमरी, बारचे, संजाक, गरकोन और लेह के अचिनाथांग, लेहदो, तिया और स्कुरबुचन शामिल हैं।’’

एयरटेल के ऊपरी उत्तर केन्द्र के सीईओ मनु सूद ने कहा, ‘‘ डिजिटल रूप से लद्दाख को जोड़ने और अंतिम छोर तक 4जी नेटवर्क पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता में यह एक और मील का पत्थर है। हम सरकार के डिजिटल इंडिया दृष्टिकोण को लेकर प्रतिबद्ध हैं।’’

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.

उन्होंने कहा कि एयरटेल लद्दाख के ग्रामीण इलाकों में अपने 4जी नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रहा है। वह इस उत्तरी क्षेत्र को डिजिटल सुपरहाइवे से जोड़ने को प्रयासरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)