जरुरी जानकारी | एयर इंडिया ने स्थायी कर्मचारियों को 60 प्रतिशत वेतन पर सप्ताह में तीन दिन काम का विकल्प दिया

नयी दिल्ली, 19 जून एयर इंडिया ने अपने स्थायी कर्मचारियों के लिए ‘सप्ताह में कम दिन काम की योजना’ पेश की है। इसके तहत पायलटों और केबिन क्रू सदस्यों को छोड़कर एयरलाइन के स्थायी कर्मचारी सप्ताह में तीन दिन काम का विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए उन्हें 60 प्रतिशत वेतन दिया जाएगा।

एयरलाइन के अधिकारियों ने बताया कि यह उपाय लागू करने का मकसद कोरोना वायरस महामारी के बीच एयर इंडिया की नकदी प्रवाह की स्थिति को सुधारना है।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

अधिकारियों ने कहा कि जो स्थायी कर्मचारी इस विकल्प को चुनेंगे, वे इस योजना को एक साल तक के लिए अपना सकते हैं।

इस महामाारी से विमानन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस संकट के बीच लगभग सभी एयरलाइंस ने अपने नकदी प्रवाह को सुधारने के लिए कर्मचारियों के वेतन में कटौती और छंटनी जैसे कदम उठाए हैं।

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

अधिकारियों ने कहा कि जो कर्मचारी सप्ताह में कम दिन काम का विकल्प चुनेंगे, उनको शेष दिनों में किसी और रोजगार के विकल्प की अनुमति नहीं होगी।

देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन लगाया गया था। देश में सीमित संख्या में घरेलू यात्री उड़ानें 25 मई से दोबारा शुरू हो गई हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें अभी बंद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)