देश की खबरें | मरीज का धन लेकर चंपत हुआ एम्स का कर्मी गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आंखों का आपरेशन कराने गये एक मीडियाकर्मी के नकद साठ हजार रूपये लेकर चंपत होने के आरोप में 52 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सतीश कुमार धामा के रूप में की गयी है । वह नर्सिंग सहायक के रूप में काम कार्यरत था और एक एजेंसी के माध्यम से उसकी सेवा ली गयी थी । वह उत्तराखंड के हरिद्वार का रहने वाला है ।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: बीएसपी से कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायकों के खिलाफ बीजेपी नेता मदन दिलावर की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सुनवाई कल तक के लिए स्थगित.

पुलिस के अनुसार मरीज 25 जुलाई को आंख का आपरेशन कराने के लिये एम्स गया था । प्रक्रियाओं से गुजरने से पहले उसने साठ हजार रुपये धामा को थमा दिया जो अस्पाल में उसका मेडिकल सहायक था। मरीज ने उससे कहा कि प्रक्रियाओं के पूरा होने तक वह इंतजार करे लेकिन इससे पहले ही आरोपी पैसे लेकर चंपत हो भाग गया ।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, 'हमने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया और हरिद्वार, गाजियाबाद और नोएडा में छापेमारी की लेकिन उसका पता नहीं चल सका ।'

यह भी पढ़े | लखनऊ: CM योगी आदित्यनाथ शिशु, बाल एवं किशोर कार्यक्रमों का कर हैं शुभारम्भ : 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि बाद में विस्तार से जांच करने पर पता चला कि वह कई फोन नंबरों का इस्तेमाल कर रहा है और लगातार अपनी जगह बदल रहा है और एक एप के माध्यम से उसने होटल बुक किया है ।

उपायुक्त ने कहा कि इसके बाद हमारी टीम ने गुड़गांव में छापेमारी की और रविवार रात आरोपी को होटल के कमरे से गिरफ्तार कर लिया ।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उसके पास से 29,500 रुपये बरामद कर लिये हैं और जांच जारी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)