कृष्णागिरि/चेन्नई, 28 सितंबर ऑल इण्डिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबंध तोड़ने के अपने फैसले से पीछे नहीं हटेगी। इसके साथ ही पाटी ने दोहराया कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव और अगले विधानसभा चुनाव के लिए अपना गठबंधन बनाएगी।
अन्नाद्रमुक के उप महासचिव केपी मुनुसामी ने 25 सितंबर को घोषित फैसले पर किसी भी परिस्थिति में विचार करने की संभावना से इनकार कर दिया। पार्टी ने जोर दिया कि उसे अपने दो करोड़ कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करने की जरूरत है।
मुनुसामी ने कृष्णागिरी में संवाददाताओं से बातचीत करते कहा, "हमने भाजपा नेतृत्व को प्रदेश अध्यक्ष (के अन्नामलाई) को पद से हटाने के लिए नहीं कहा।"
अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने ईके पलानीस्वामी पर भाजपा से गठबंधन तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने
संवाददाताओं से कहा कि भाजपा नेता लगातार उनके संपर्क में हैं और भाजपा द्वारा गठबंधन के बारे में औपचारिक घोषणा किए जाने के बाद ही वह अपना रुख स्पष्ट करेंगें।
पलानीस्वामी अन्नाद्रमुक के महासचिव हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY