देश की खबरें | एएचएफ हॉकी इंडिया के कोचों, तकनीकी अधिकारियों के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित करेगा

नयी दिल्ली, चार जुलाई एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) हॉकी इंडिया के कोचों और तकनीकी अधिकारियों के लिए ऑनलाइन शिक्षा कार्यशालाओं का आयोजन करेंगे जिससे उन्हें विविध ज्ञान प्राप्त करने में मदद मिल सके।

हॉकी इंडिया के कोच, तकनीकी अधिकारी, अंपायर और अंपायर प्रबंधकों के लिए शनिवार से 19 जुलाई तक कुल 10 एएचएफ ऑनलाइन शिक्षा कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़े | कानपुर एनकाउंटर: आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का घर जिला प्रशासन कर रही है ध्वस्त, मुठभेड़ के दौरान 8 पुलिसकर्मी हुए थे शहीद: 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हॉकी इंडिया से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘जून में विभिन्न एशियाई देशों के लिए एएचएफ ऑनलाइन शिक्षा कार्यशालाओं के सफल समापन के बाद हॉकी इंडिया ने भारतीय कोच और तकनीकी अधिकारियों के लिए विशेष रूप से उसी तरह की कार्यशालाओं के संचालन के लिए एएचएफ से अनुरोध किया था। इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया गया है।’’

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘हॉकी इंडिया ने पिछले महीने आठ शिक्षा कार्यशालाओं में से प्रत्येक के लिए अधिकतम छह उम्मीदवारों को नामांकित किया था लेकिन इस महीने 25 से अधिक कोच और 15 तकनीकी अधिकारी एएचएफ की ऑनलाइन शिक्षा कार्यशालाओं में भाग लेंगे।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली: जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद को इबादत के लिए खोला गया, सोशल डिस्टेंसिंग से मास्क पहनने तक इन बातों का रखना होगा ख्याल.

इस कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय मैचों और टूर्नामेंटों के प्रबंधन और विभिन्न पहलुओं पर तकनीकी विशेषज्ञता और ज्ञान प्रदान किया जाएगा।

इसके प्रतिभागियों को कार्यशालाओं के अंत में एक प्रमाणपत्र दिया जाएगा जो उन्हें भविष्य में एफआईएच, एएचएफ पाठ्यक्रम के लिए चयनित होने में मदद करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)