देश की खबरें | कृषि विधेयक: अमरिंदर सिंह ने अकालियों की आलोचना की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 26 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि विवादास्पद कृषि विधेयकों के मुद्दे पर अकालियों द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) छोड़ने से लगातार इंकार करना सत्ता से चिपके रहने के उनके लालच और हताशा को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गठबंधन की सहयोगी भाजपा द्वारा सार्वजनिक रूप से अपमानित किये जाने के बावजूद शिरोमणि अकाली दल पंजाब और उसके किसानों को अनदेखा कर सत्ता की डोर थामे रखना चाहता है, जिससे उनका दोहरा मापदंड और कृषक समुदाय के प्रति उनकी बेरूखी सामने आयी है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का बड़ा दावा, कहा- बिहार में NDA को फिर मिलेगी जीत.

सिंह भाजपा के उस बयान का जिक्र कर रहे थे कि जिसमें कृषि विधेयकों के बारे में किसानों को समझाने बुझाने का दायित्व अकालियों पर डाला गया।

सिंह ने सवाल किया, ‘‘ अकाली केंद्र की किसान विरोधी और जन विरोधी उस भाजपा नीत सरकार का हिस्सा बने हुए हैं जिसने औद्योगिक घरानों के साथ मिलकर किसानों को उनकी जीविका से वंचित करने और पंजाब को बर्बाद कर देने का षडयंत्र रचा था?’’

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: अदार पूनावाला ने पूछा- क्या सरकार के पास अगले एक साल में कोरोना वैक्सीन पर खर्च करने के लिए 80 हजार करोड़ रुपये हैं?.

सिंह ने शिअद पर ‘येन-केन-प्रकारेण राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बने रहने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल से हरसिमरत कौर के इस्तीफे के ‘राजनीति से प्रेरित नाटक’ के बाद शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से व्यापक रूप से यह उम्मीद की गयी कि उनकी पार्टी केंद्र से नाता तोड़ेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ जो उनका ‘‘शर्मनाक दोहरा मापदंड है।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)