देश की खबरें | आगरा : स्पा सेंटर पर छापेमारी कर पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में चार युवतियों और तीन ग्राहकों सहित 10 लोगों को पकड़ा

आगरा (उप्र),15 जनवरी आगरा में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी)और ताजगंज थाना की स्थानीय पुलिस ने शनिवार देर शाम एक स्पा सेंटर पर छापा मार देह व्यापार के आरोप में चार युवतियों और तीन ग्राहकों सहित कुल 10 लोगों को पकड़ा है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों में दो स्पा सेंटर के संचालक और एक कर्मचारी शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान पकड़े गए लोगों में स्पा सेंटर संचालक दो भाई भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मामले में देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि विभवनगर स्थित अरोमा स्पा सेंटर में देह व्यापार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद स्पा की गोपनीय तरीके से जांच कराई गई जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने ताजगंज थाने की पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की कार्रवाई की और स्पा सेंटर में बने केबिन से चार युवतियां और तीन कथित ग्राहकों को पकड़ा।

सिंह ने बताया कि स्पा सेंटर के दो संचालकों और एक कर्मचारी को भी मौके से पकड़े गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)