देश की खबरें | यूक्रेन पहुंचे अफ्रीकी नेताओं ने खाद्य आपूर्ति का आग्रह किया, रूसी मिसाइल ने कीव को बनाया निशाना

प्रतिनिधिमंडल में दक्षिण अफ्रीका, सेनेगल, जाम्बिया और कोमोरोस द्वीप समूह के राष्ट्रपति शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल सबसे पहले कीव उपनगर बुचा गया था, जहां पिछले साल रूसी सैनिकों द्वारा राजधानी पर कब्जा करने के लिए एक अभियान छेड़ा गया और उनके क्षेत्र से हटने के बाद सड़कों पर नागरिकों के शव पाए गए थे।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा कि पिछले महीने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक अफ्रीकी शांति मिशन के सदस्यों के साथ अलग-अलग बैठकें करने के लिए सहमत हुए थे।

प्रतिनिधि मंडल के शुक्रवार को ही सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां रूस का शीर्ष अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सम्मेल हो रहा है। यह प्रतिनिधि मंडल शनिवार को पुतिन से मुलाकात करेगा।

प्रतिनिधि मंडल में गांडा, मिस्र, कांगो गणराज्य के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, जाम्बिया, सेनेगल और कोमोरोस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

इस बीच, यूक्रेन की राजधानी में हवाई हमले के सायरन बजने के कुछ ही देर बाद मेयर विटाली क्लिट्सको ने शहर के सबसे पुराने इलाकों में से एक पोडिल्स्की जिले में विस्फोट होने की सूचना दी।

इसके बाद, यूक्रेनी विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने ट्वीट किया, ‘‘रूसी मिसाइल अफ्रीका को एक संदेश है: रूस अधिक युद्ध चाहता है, शांति नहीं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)