देश की खबरें | अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से बंगाल के जिलों को बाहर रखने पर सवाल उठाया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

, कोलकाता, नौ सितंबर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों की सूची में पश्चिम बंगाल के किसी भी जिले को शामिल नहीं करने के केंद्र के औचित्य पर बुधवार को सवाल उठाया।

चौधरी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र मुर्शिदाबाद में कहा कि केंद्र ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए देश भर में 116 जिलों की पहचान की है।

यह भी पढ़े | Facebook से भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अशोक चंदवानी ने दिया इस्तीफा, सोशल नेटवर्किंग साइट पर लगाए गंभीर आरोप.

उन्होंने कहा कि 50,000 करोड़ रूपये की इस केंद्रीय योजना के तहत 25,000 से अधिक प्रवासी श्रमिक वाले जिले सूची में शामिल किये जाने के लिए पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार के आंकड़ों के हिसाब से लॉकडाउन के बाद से 11 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक पश्चिम बंगाल लौटे हैं।

यह भी पढ़े | CM Jairam Thakur Slams Shiv Sena: कंगना रनौत के खिलाफ हो रही कार्रवाई पर बोले हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर- शिवसेना की जड़ें खत्म हो रही हैं.

चौधरी के अनुसार उन्होंने इस विषय पर स्वयं ही प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था और गृहमंत्री एवं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों का ब्योरा दिया था।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि उन्होंने बंगाल के जिलों को प्रधानंमत्री गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों की सूची से बाहर रखने के संबंध में बनर्जी को फिर से पत्र लिखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)