जरुरी जानकारी | एडीबी शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिये 30 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत में शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था को सुदृढ़ करने और उसमें सुधार के लिये 30 करोड़ डॉलर (करीब 2,200 करोड़ रुपये) के कर्ज की मंजूरी दी है।

इस कार्यक्रम से 25.6 करोड़ शहरी आबादी को लाभ होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | ITR Filing Tips: आईटी रिटर्न 2019-20 दाखिल करने से पहले गांठ बांध लें ये जरुरी बातें.

एडीबी ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी से भारत की स्वास्थ्य प्रणाली पर दबाव बढ़ा है और इससे उसकी कमजोरियों को सामने आई हैं।

उसने कहा कि इसके जवाब में सरकार ने प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वास्थ्य भारत योजना शुरू की है। इसका मकसद सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाना है।

यह भी पढ़े | Agra Metro Construction: पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सोमवार को आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य का करेंगे शुभारंभ.

कर्ज के अलावा गरीबी उन्मूलन के लिये एडीबी के जापान कोष से कार्यक्रम के क्रियान्वयन और समन्वय, क्षमता निर्माण, नवप्रवर्तन आदि के लिये 20 लाख डॉलर की तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)