देश की खबरें | अभिनेत्री शामना कासिम मामला: हेयर स्टाइलिस्ट गिरफ्तार, अभिनेता धर्मजन बोल्गट्टी को सम्मन

कोच्चि, 29 जून पुलिस ने एक अभिनेत्री को धमकी देने और पैसे ऐंठने के लिए आठ मॉडलों को बंधक बनाने के अलग अलग मामलों में सोमवार को एक हेयर स्टाइलिस्ट को गिरफ्तार कर लिया।

इसके साथ ही पुलिस ने मलयालम फिल्मों के लोकप्रिय कॉमेडियन धर्मजन बोल्गट्टी को सम्मन किया है।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु में कोरोना की रफ्तार जारी: एक दिन में 3,949 नए मामलों के साथ 86 हजार का आंकड़ा पार.

इन मामलों की जांच की निगरानी कर रहे कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त विजय सखारे ने कहा कि त्रिशूर के चावक्कड से गिरफ्तार किया गया हेयर स्टाइलिस्ट एक "महत्वपूर्ण व्यक्ति" है।

सखारे ने उम्मीद जताई कि हेयर स्टाइलिस्ट से हिरासत में पूछताछ से और जानकारी उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़े | Chardham Yatra 2020 from July 1: जुलाई की 1 तारीख से शुरू होगी चारधाम यात्रा, सिर्फ उत्तराखंड के लोग ही कर सकेंगे दर्शन.

पुलिस ने इससे पहले अभिनेत्री मना कासिम को धमकी देने और मॉडल का काम कर रहीं आठ महिलाओं को बंधक बनाने के मामले में एक गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने धर्मजन का बयान दर्ज किया। गिरोह के कुछ सदस्यों ने लॉकडाउन के दौरान धर्मजन से कथित तौर पर संपर्क किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)