देश की खबरें | दिल्ली सरकार के एक शीर्ष अधिकारी लापता
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर दिल्ली सरकार के सूचना एवं प्रचार निदेशालय (डीआईपी) के एक शीर्ष अधिकारी लापता हो गए हैं।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अधिकारी ने एक ‘नोट’ (पत्र) छोड़ा है, जिसमें लिखा हुआ है कि वह अपनी मर्जी से जा रहे हैं।

यह भी पढ़े | Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस परेड में इस बार दिखेगी राम मंदिर की झांकी, अयोध्या पर होगी UP की थीम.

डीआईपी में उप निदेशक नलिन चौहान की पत्नी ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण वह (नलिन) अस्वस्थ हो गये थे, वह इस रोग से उबरने के बाद पांच दिसंबर को अस्पताल से लौटे थे लेकिन कोविड बाद के तनाव के चलते वह कुछ परेशान थे।

उनकी पत्नी ने फेसबुक पोस्ट में कहा है कि चौहान अपने आवास के पास से बृहस्पतिवार सुबह लापता हो गए।

यह भी पढ़े | कोरोना के असम में 127 नए केस, पीड़ितों की कुल संख्या बढ़कर 2,14,432 हुई: 11 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने लिखा, ‘‘वह अपना मोबाइल फोन भी साथ नहीं ले गये। यह घर पर ही है। हमनें पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार चौहान बृहस्पतिवार से लापता हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चौहान किस रास्ते से जा सकते है या या किस ओर गए होंगे यह पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)