India A vs Sri Lanka A Final Match Live Score Update: दांबुला में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जा रहा हैं ट्राई-नेशन सीरीज का फाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
भारत ए की टीम को रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, प्रियंश आर्य और वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं कुमार कुशाग्र और सूर्यांश शेडगे भी अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में निशांत सिंधु, अर्शद खान, यश ठाकुर और विप्रज निगम टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे.
India A Cricket Team vs Sri Lanka A Cricket Team, Tri-Nation Series Final Match Live Scorecard Update: भारत ए क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका ए क्रिकेट टीम के बीच ट्राई-नेशन सीरीज 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 21 जून को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में खेला जा रहा हैं. पिछले लीग मुकाबले में श्रीलंका ए ने भारत ए को सुपर ओवर में हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. अब खिताबी मुकाबले में भारत ए की टीम उस हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी. तिलक वर्मा (Tilak Varma) की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं श्रीलंका ए ने अफगानिस्तान ए को 103 रन से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया था. यह भी पढ़ें: IND vs AFG, 3rd ODI Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त, 3-0 से सीरीज किया अपने नाम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच पिछला मुकाबला काफी रोमांचक रहा था. निर्धारित 50 ओवर के बाद दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा था, जिसके बाद सुपर ओवर में श्रीलंका ए ने जीत दर्ज की थी. मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तनावपूर्ण माहौल भी देखने को मिला था. ऐसे में फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है.
ट्राई-नेशन सीरीज 2026 में दोनों टीमें अब तक दो बार आमने-सामने आ चुकी हैं. दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबले में जीत दर्ज की है. पिछले मैच में श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में भारत ए को मात दी थी. ऐसे में फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
भारत ए के लिए रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, प्रियंश आर्य और वैभव सूर्यवंशी अहम बल्लेबाज होंगे. वहीं गेंदबाजी में निशांत सिंधु, अर्शद खान और यश ठाकुर पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी. दूसरी ओर श्रीलंका ए के लिए अविष्का फर्नांडो शानदार फॉर्म में हैं और अब तक 285 रन बना चुके हैं. गेंदबाजी में कुगाथस मथुलान, विशेन हालाम्बागे और वानुजा सहान मेजबान टीम की ताकत होंगे.
दांबुला की पिच आमतौर पर धीमी मानी जाती है और यहां स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना पड़ सकता है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिनरों की भूमिका और अहम हो सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.
नोट: भारत ए क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका ए क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2026 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

