केंद्रपाड़ा (ओडिशा), 21 दिसंबर ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एक होमगार्ड को कुचल दिया।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब वह वाहनों की तलाशी अभियान के तौर पर पिकअप वैन को रोकने की कोशिश कर रहा था।
उन्होंने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर बलभद्रपुर चौक पर हुई। जब पवित्र कुमार माहपात्र तेज रफ्तार वैन को रोकने की कोशिश कर रहे थे तभी वैन ने उन्हें कुचल दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने लक्ष्मीनारायणपुर चौक पर वाहन को जब्त कर लिया। हालांकि, चालक फरार हो गया। चालक को पकड़ने के लिए एक विशेष दस्ता गठित किया गया है।’’
घटना के बाद गुस्साएं स्थानीय लोगों ने मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग करते हुए राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया।
इस प्रदर्शन से पारादीप बंदरगाह को जाजपुर और क्योंझर जिलों के खनिज संपन्न अंदरुनी क्षेत्रों से जोड़ने वाले राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY