नयी दिल्ली, 13 जून दिल्ली के सी आर पार्क में साथ में शराब पीने के बाद 56 वर्षीय एक सुरक्षा गार्ड ने अपने एक साथी गार्ड की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने मृतक के शव को जलाने की कोशिश की। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार की है।
यह भी पढ़े | नेपाल के विवादित नक्शे पर भारत ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- इस कदम का कोई मतलब नहीं है.
पुलिस ने कहा कि एक स्थानीय नागरिक ने इमारत के भूतल से धुआं उठते देख उन्हें शुक्रवार दोपहर करीब सवा दो बजे बुलाया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, तो मध्य प्रदेश निवासी गार्ड इमरत सिंह ने कहा कि उसने मच्छरों को भगाने के लिए आग जलाई है। बाद में पुलिस को वहां आग में जलता हुआ शव मिला।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, “इमरत ने पुलिस को बताया कि उसने शुक्रवार को शराब पीने के बाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले गार्ड सरनाम सिंह(56) की हत्या कर दी। उसने मृतक के शव को जलाने की बात भी स्वीकार की। पीड़ित ग्रेटर कैलाश-2 क्षेत्र में गार्ड था।”
पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY