देश की खबरें | मेरे दिल का एक हिस्सा आपके साथ चला गया: कृति सैनन ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए कहा
जियो

मुंबई, 16 जून अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘‘राब्ता’’ की सह-कलाकार और दोस्त कृति सैनन ने मंगलवार को कहा कि उनके असामयिक निधन ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया है।

"काई पो चे", "एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी", "छिछोरे" जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले राजपूत रविवार को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

यह भी पढ़े | कोविड-19 से असम में 191 नए मामले पाए गए: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि 34 वर्षीय अभिनेता अवसाद का इलाज करा रहे थे।

एक भावनात्मक पोस्ट में, सैनन ने कहा कि वह काश राजपूत को उस क्षण मदद कर पाती, जब उन्हें जीने से बेहतर मरना आसान लगा।’’

यह भी पढ़े | पालघर साधु लिंचिंग मामले के 11 आरोपी पाए गए कोरोना वायरस से पॉजिटिव.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर राजपूत के साथ अपनी तस्वीरों के साथ लिखा, ‘‘सुश... मुझे पता था कि आपका शानदार दिमाग आपका सबसे अच्छा दोस्त और आपका सबसे बड़ा दुश्मन था... लेकिन इसने मुझे पूरी तरह से तोड़ दिया है कि आपके जीवन में एक ऐसा पल आया जब आपको जीने से आसान या बेहतर मरना लगा।’’

सैनन ने कहा, ‘‘मेरे दिल का एक हिस्सा आपके साथ चला गया और एक हिस्सा हमेशा आपको अपने अंदर जिंदा रखेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)