अभियोजकों ने पुलिस अधिकारी से जुड़े इस मामले को हैरान करने वाला करार दिया है।
डेविड कैरिक (48) ने कुल 49 जुर्म कुबूल किए, जिसमें दुष्कर्म, उत्पीड़न, दुष्कर्म की कोशिश और गलत करावास के 20 आरोप शामिल हैं।
कैरिक लंदन के मेट्रोपॉलिटन पुलिस बल में 2001 में शामिल हुए थे और उन्होंने संसदीय एवं राजनयिक सुरक्षा कमान में सेवाएं दी हैं।
वर्ष 2000 से 2001 के बीच कैरिक पर दुष्कर्म और अन्य अपराधों के नौ आरोप लगने की बात सामने आने पर पुलिस विभाग ने पीड़ितों से माफी मांगी है।
गौरतलब है कि 2021 में दुष्कर्म की शिकायत पर गिरफ्तारी के बाद कैरिक को निलंबित कर दिया गया था। सहायक आयुक्त बारबरा ग्रे ने कैरिक को पुलिस बल से पहले नहीं हटाने के लिए माफी मांगी है।
लंदन के मेयर सादिक खान ने मामले को निंदनीय करार दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY