देश की खबरें | कोलकाता हवाई अड्डे पर एक विदेशी और भारतीय कोविड-19 से संक्रमित पाए गए

कोलकाता, 26 दिसंबर एक ब्रिटिश नागरिक और विदेश से आने वाले एक भारतीय को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रैपिड एंटीजन जांच के बाद कोविड-19 से संक्रमित होने का संदेह था। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि करीब 42 साल की ब्रिटिश महिला को यहां के बेलियाघाटा में सरकारी संक्रामक रोग और बेलेघाटा जनरल अस्पताल के एक पृथक-केंद्र सें स्थानांतरित किया गया है।

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कल्याणी में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स में जीनोम अनुक्रमण के लिए उसका नमूना भेजा गया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कोरोनो वायरस के उपस्वरूप बीएफ.7 से संक्रमित है या नहीं।

अधिकारी ने कहा कि दूसरा यात्री, जो बैंकॉक से लौटा है और वह “हवाई अड्डे से अपने घर वापस चला गया”। वह बिहार के दरभंगा का रहने वाला है

अधिकारी ने कहा कि कुआलालंपुर से रविवार रात शहर के हवाई अड्डे पर उतरी महिला को सोमवार सुबह अस्पताल ले जाने से पहले एक होटल में पृथक रखा गया था।

उन्होंने कहा कि ब्रिटिश नागरिक का आरटी-पीसीआर किया गया और परिणाम की प्रतीक्षा की जा रही है।

राज्य का स्वास्थ्य विभाग उसके साथ एक ही विमान से यात्रा करने वाले अन्य 30 यात्रियों के स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए है।

अधिकारी ने कहा, “महिला को बोधगया जाना था। हम आरटी-पीसीआर रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और उसी के अनुसार कार्रवाई करेंगे।”

उन्होंने ‘पीटीआई-’ को बताया कि वह व्यक्ति शनिवार को शहर पहुंचा और बिहार के लिए रवाना हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)