नयी दिल्ली, आठ जून दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज की कंप्यूटर लैब के भीतर सोमवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अग्निशमन सेवा को सुबह 11 बजकर करीब 40 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर इस पर काबू पा लिया गया।
अधिकारी ने कहा कि साउथ कैंपस में स्थित इस कॉलेज में हुई घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
कॉलेज के प्रिंसिपल राकेश गुप्ता ने ने कहा कि आग सांख्यिकी विभाग की कंप्यूटर लैब में लगी।
उन्होंने कहा, ''लैब में मौजूद 38 से 40 कंप्यूटर जलकर राख हो गए। आज सफाई के लिये लैब खोली गई थी। आग एयर कंडिशनर में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी।''
गुप्ता ने हालात काबू करने के लिये दिल्ली अग्निशमन सेवा को धन्यवाद दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY