ठाणे, 31 दिसंबर नवी मुंबई पुलिस ने पत्नी को कथित तौर पर परेशान करने के लिए एक चिकित्सक और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला भी पेशे से चिकित्सक है।
खंडेश्वर थाने के अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 498 (ए) (उत्पीड़न) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और बीड जिले के परली में क्लिनिक खोलने के लिए पीड़िता के परिवार से 20 लाख रुपये की मांग की।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि यह क्लीनिक उसके पति को खोलना था।
अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY