देश की खबरें | मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 970 यात्री उतरे, 489 को पृथकवास में रखा गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 25 दिसंबर यूरोप और पश्चिम एशिया सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 970 यात्री शुक्रवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। इनमें से 489 को पृथकवास में रखा गया है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।

यात्री दिन में आठ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से यहां पहुंचे।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के एक नए प्रकार का पता चलने के बाद से यूरोप और पश्चिम एशिया से आने वाले सभी लोगों के लिए संस्थागत पृथकवास अनिवार्य कर दिया गया है।

आठ में से तीन उड़ानें यूरोप और पश्चिम एशिया के देशों से आईं, जिनमें कुल 120 यात्री थे। उनमें से, 32 को मुंबई में संस्थागत पृथकवास केंद्रों में रखा गया है।

महानगरपालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कहा कि छह यात्रियों को छूट दी गई।

ब्रिटेन से उड़ानें पहले ही निलंबित कर दी गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)