देश की खबरें | त्रिपुरा में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ सामूहिक बलात्कार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अगरतला, 31 अक्टूबर त्रिपुरा में 90 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला के साथ उसके घर में दो लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना 24 अक्टूबर को उत्तरी त्रिपुरा जिले के कंचनपुर उपखंड के बरहलदी गांव में हुई लेकिन उसके रिश्तेदारों ने 29 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़े | IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए दिया 111 रनों का लक्ष्य : 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस अधीक्षक भानुपद चक्रवर्ती ने कहा कि महिला के साथ बलात्कार के दोनों आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश शुरु कर दी गई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘एक आरोपी महिला को 'दादी' कहता था। वह महिला घर में अकेली रहती थी । घटना की रात आरोपी एक अन्य व्यक्ति के साथ घर में घुसा और बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार किया।”

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, माफियाओं की जमीन पर गरीबों के लिए घर बनाएगी सरकार.

घटना के बाद महिला बीमार पड़ गई थी लेकिन उसने पुलिस को सूचना नहीं दी। उन्होंने बताया कि जब उसके रिश्तेदारों को घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने पांच दिन बाद शिकायत दर्ज कराई ।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस उसे अस्पताल ले गई और उसका बयान भी दर्ज किया, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है ।

उन्होंने कहा कि महिला अब अपने घर पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)