नाइजर राज्य की राजधानी मिन्ना में बचाव अभियान कार्यालय के प्रमुख हुसैनी ईसा ने कहा कि कई लोग अब भी फंसे हुए हैं और बचाव कार्य जारी है। पहले की खबरों में कहा गया था कि कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है।
ईसा ने एपी को बताया, ‘‘मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 88 शव बरामद किए गए हैं।’’
मोक्वा, एक प्रमुख व्यापारिक शहर है।
स्थानीय निवासियों और सरकारी अधिकारियों के अनुसार, कई घंटों तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ आई। पानी भर जाने के कारण निकट में एक बांध टूट गया जिससे स्थिति और खराब हो गई।
पिछले साल सितंबर में इसी तरह की एक घटना में, नाइजीरिया में भयंकर बाढ़ आने के कारण 30 लोगों की मौत हो गयी थी और लाखों लोग विस्थापित हुए थे। बोको हराम विद्रोहियों के कारण मानवीय संकट और भी गहरा गया था।
नाइजीरिया में अक्सर बाढ़ आती है, खासकर नाइजर और बेन्यू नदियों में, जिससे उनके तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग प्रभावित होते हैं।
एपी अविनाश सुभाष
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY