देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 81 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1,418 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में 81 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद इस संक्रामक रोग के मरीजों की संख्या बढ़कर रविवार को 1,418 हो गई।
पुडुचेरी, 12 जुलाई पुडुचेरी में 81 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद इस संक्रामक रोग के मरीजों की संख्या बढ़कर रविवार को 1,418 हो गई।
स्वास्थ्य मंत्री मल्लादी कृष्ण राव ने यहां पत्रकारों को बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटों में 866 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 81 नमूने संक्रमित पाए गए।
केंद्र शासित प्रदेश में अब भी 661 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा हैं जबकि 739 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 42 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
उन्होंने बताया कि मौत का कोई नया मामला नहीं है और मृतकों की संख्या 18 है। मृत्यु दर 1.3 प्रतिशत है।
यह भी पढ़े | ओडिशा में COVID-19 के 595 नए मामले आए सामने, आंकड़ा 13,000 के पार.
राव ने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र शासित प्रदेश में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन होना चाहिए जैसा कि पड़ोसी तमिलनाडु में लागू किया जा रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने इससे इनकार कर दिया है।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री से हाल फिलहाल में कम से कम पांच बार रविवार को लॉकडाउन लगाने का अनुरोध किया है।’’
मंत्री ने लोगों से विषाणु को फैलने से रोकने के लिए सुरक्षा नियमों का पालन करने का अनुरोध किया।
नए मामलों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यहां अस्पतालों में 71 मरीजों को भर्ती कराया गया है और बाकी के मरीजों को करईकल में सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राव ने बताया कि अभी तक केंद्र शासित प्रदेश में 25,342 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 23,497 संक्रमित नहीं पाए गए।
केंद्र शासित प्रदेश के पुडुचेरी क्षेत्र में 581 लोग संक्रमित उपचाराधीन हैं, करईकल में 52, यनम में 25 और माहे में तीन संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस. मोहन कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला ने गत शुक्रवार को करईकल में सरकारी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया।
उन्होंने बताया कि बच्चे को पृथक रखा गया और 15 दिन बाद उसकी कोविड-19 की जांच कराई जाएगी। महिला और बच्चा अभी स्वस्थ हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

