ओडिशा में COVID-19 के 595 नए मामले आए सामने, आंकड़ा 13,000 के पार
ओडिशा में रविवार को कोविड-19 के 595 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले 13,000 से अधिक हो गए. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के तीन और मरीजों की मौत होने के बाद राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 64 हो गई. नए मामले 21 अलग-अलग जिलों में पाए गए हैं.
भुवनेश्वर, 12 जुलाई: ओडिशा में रविवार को कोविड-19 (Covid-19) के 595 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले 13,000 से अधिक हो गए. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के तीन और मरीजों की मौत होने के बाद राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 64 हो गई. उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 13,121 हो गए हैं.
अधिकारी ने बताया कि राज्य के सर्वाधिक प्रभावित जिले गंजम में तीन मरीजों की मौत हुई है जिनकी उम्र 56, 50 और 65 वर्ष थी. अधिकारी ने कहा, "बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान कोविड-19 के तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया." उन्होंने बताया कि 56 वर्षीय मरीज मधुमेह से ग्रसित था वहीं दूसरा 65 वर्षीय व्यक्ति पहले से ही मधुमेह और उच्च रक्तचाप से ग्रसित था.
यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तर प्रदेश में थम नहीं रहा COVID-19 का कहर, पिछले 24 घंटें में 1403 नए मरीजों की हुई पुष्टि
राज्य में अब तक कुल 64 मरीजों की मौत हुई है जिनमें से 39 मरीज गंजम जिले के थे, नौ खुर्दा, छह कटक, दो पुरी और एक-एक अंगुल, बारगढ़, भद्रक, गजपति, जाजपुर, केंद्रपाड़ा,रायगढ़ और सुंदरगढ़ के थे. संक्रमण के 595 नए मामलों में से 394 पृथक-वास केंद्रों में पाए गए जबकि 201 मरीज पहले से संक्रमित मरीजों के संपर्कों का पता लगाने के दौरान मिले. नए मामले 21 अलग-अलग जिलों में पाए गए हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

