देश की खबरें | 7 अक्टूबर : मदर टेरेसा को मिशनरीज आफ चैरिटी की स्थापना की इजाजत मिली
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मदर टेरेसा द्वारा स्थापित की गई पहली संस्था में मात्र 13 सदस्य थे, लेकिन उनसे जुड़े लोगों के सेवाभाव और गरीबों के लिए कुछ करने के जज्बे के दम पर आज संस्थान से जुड़े हजारों लोग देशभर में सैकड़ों अनाथालय, अस्पताल और धर्मार्थ केन्द्रों का संचालन कर रहे हैं।

देश और दुनिया के इतिहास में 7 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: भाजपा ने कहा-नीतीश कुमार बिहार में राजग के नेता, उनके नेतृत्व को स्वीकार करने वाला ही गठबंधन में रहेगा.

1586 : मुगल बादशाह अकबर की सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया। चक वंश के शासक युसुफ शाह चक के आत्मसमर्पण के कारण कश्मीर पर मुगलों का कब्जा।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Allowed to Enter In Haryana: कृषि बिल को लेकर कांग्रेस की ‘खेती बचाओ यात्रा, राहुल गांधी के काफिले को हरियाणा बॉर्डर पर रोके जाने के बाद मिली इजाजत.

1708: सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह जी का नांदेड़ में निधन। उनपर अफगानिस्तान के एक हत्यारे गुल खान ने 19 सितंबर को चाकू से हमला किया था।

1914: ठुमरी और गजल की बेहतरीन गायिका बेगम अख्तर का जन्म। अपनी विशिष्ट आवाज और अनूठे अंदाज के कारण बेगम अख्तर ने गायकी में प्रसिद्धि हासिल की।

1931 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले डेसमंड टूटू का जन्म। 1984 में उन्हें नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1949 : जर्मनी के सोवियत कब्जे वाले इलाके में एक संविधान को लागू किया गया, जिसके चलते पूर्वी जर्मनी बना। तकरीबन चार दशक के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक बार फिर से एक हो गए।

1950: मदर टेरेसा ने मिशनरीज आफ चैरिटी की स्थापना की। पहला केन्द्र कलकत्ता :अब कोलकाता: में खोला गया।

1996 : रूपर्ट मर्डोक के न्यूज कोरपोरेशन के लिए रोजर एलिस ने सेटेलाइट और केबल न्यूज नेटवर्क फॉक्स न्यूज चैनल की अमेरिका में शुरूआत की।

2000: भारत ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण अवार्ड जीता।

2001 : अफगानिस्तान पर अमेरिका और मित्र देशों के विमानों ने गोलीबारी की। 11 सितंबर के हमले से आहत अमेरिका ने तालिबान के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)