देश की खबरें | दिल्ली में 2020-21 के कुल पौधारोपण का 61 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है: आधिकारिक आंकड़ा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दि्ल्ली, आठ सितंबर दिल्ली सरकार के आंकड़ों के अनुसार, इस साल मार्च से लेकर अब तक विभिन्न एजेंसियों द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 19 लाख पौधे लगाए गए हैं।

दिल्ली सरकार ने वर्ष 2020-21 के दौरान 31 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

यह भी पढ़े | Big Blow to China:चीन को बड़ा झटका, विदेशी खिलौनों की विक्री भारत में रोकने के लिए बिहार के प्रवासी मजदूर कर रहे हैं जी तोड़ मेहनत.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि दिल्ली लक्ष्य को पूरा करने में सक्षम होगी।

विभिन्न एजेंसियों द्वारा मार्च से लेकर 19,16,498 पेड़ और पौधे लगाए गए हैं। वन विभाग पांच लाख (मार्च तक) के लक्ष्य के तहत पहले ही 2.22 लाख पौधे लगा चुका है।

यह भी पढ़े | Dengue, Chikungunya Patient: डेंगू, चिकनगुनिया मरीजों का COVID-19 टेस्ट जरूरी है या नहीं, जानें स्वास्थ्य विशेषज्ञों से.

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने अगस्त तक 4.96 लाख पौधे लगाए हैं जबकि मार्च तक 9.40 लाख पौधे लगाने हैं।

नगर निगम पहले ही 1.50 लाख पौधे लगाकर 75 प्रतिशत वृक्षारोपण का लक्ष्य पूरा कर चुके हैं।

शिक्षा विभाग को एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था लेकिन विभाग द्वारा अभी तक वृक्षारोपण शुरू नहीं हुआ है।

लोक निर्माण विभाग ने तीन लाख के लक्ष्य के तहत 3.94 लाख पौधे लगाए हैं।

राय ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हरित क्षेत्र को वर्तमान में 325 वर्ग किलोमीटर से 2021 तक बढ़ाकर 350 वर्ग किलोमीटर तक बढ़ाने का लक्ष्य है।

पिछले वर्ष 2019 में 24.18 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के तहत दिल्ली में 29.37 लाख पौधे लगाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)