देश की खबरें | 6 दिसंबर : राम मंदिर की सांकेतिक नींव रखने उमड़ी भीड़ ने गिराई बाबरी मस्जिद
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर अयोध्या में रामजन्मभूमि को लेकर दशकों तक चले विवाद पर भले ही अब विराम लग गया हो और भव्य राम मंदिर बनने जा रहा हो लेकिन जान लेना महत्वपूर्ण होगा कि विवादित स्थल पर बनी बाबरी मस्जिद को छह दिसंबर के दिन गिराया गया था।

28 बरस पहले उत्तर प्रदेश के अयोध्या में घटी यह घटना इतिहास में प्रमुखता के साथ दर्ज है, जब राम मंदिर की सांकेतिक नींव रखने के लिए उमड़ी भीड़ ने बाबरी मस्जिद ढहा दी थी। इससे देश के दो संप्रदायों के बीच पहले से मौजूद रंजिश की दरार बढ़कर खाई में बदल गई थी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Telangana: तेलंगाना में कोरोना के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी.

इस घटना के बाद देश के कई इलाकों में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे, जिनमें जान और माल का भारी नुकसान हुआ। वैसे तो 6 दिसंबर 1992 के दिन की शुरूआत साल के बाकी दिनों की तरह सामान्य ही थी, लेकिन भगवान राम की जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण के लिए सांकेतिक नींव रखने के इरादे से अयोध्या पहुंचे हजारों लोगों ने अचानक बाबरी मस्जिद के गुंबद गिराकर इस दिन को इतिहास में दर्ज करवा दिया।

देश दुनिया के इतिहास में 6 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | Advertisement को लेकर सभी ब्रॉडकास्टर्स को केंद्र ने जारी की एडवाइजरी, Online Gaming और Fantasy Sports पर भ्रामक विज्ञापन न दिखाने के दिए निर्देश.

1732 : वारेन हेस्टिंग्स का जन्म। ब्रिटेन के आक्सफर्डशायर में जन्मे वारेन का नाम इतिहास में भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गवर्नर जनरल के तौर पर दर्ज है।

1907 : स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी लूट की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई। यह स्थान अब बांग्लादेश में है।

1917 : फिनलैंड ने खुद को रूस से स्वतंत्र घोषित किया।

1921 : ब्रिटिश सरकार और आयरिश नेताओं के बीच हुई एक संधि के बाद आयरलैंड को एक स्वतंत्र राष्ट्र और ब्रिटिश राष्ट्रमंडल का स्वतंत्र सदस्य घोषित किया गया।

1946 : भारत में होमगार्ड की स्थापना।

1956 : भारतीय राजनीति के मर्मज्ञ, विद्वान शिक्षाविद् और संविधान के निर्माता डॉ॰ भीमराव आंबेडकर का निधन।

1978 : स्पेन में 40 साल के तानाशाही शासन के बाद देश के नागरिकों ने लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान किया। यह जनमतसंग्रह संविधान की स्वीकृति के लिए कराया गया।

1992 : अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर मंदिर की नींव रखने के लिए उमड़ी भीड़ ने बाबरी मस्जिद को गिरा दिया, जिसके बाद देश के कई शहरों में दंगे भड़क उठे।

2007 : आस्ट्रेलिया के स्कूलों में सिक्ख छात्रों को अपने साथ कृपाण ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने की इजाजत मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)