देश की खबरें | दिल्ली-एनसीआर में 57 प्रतिशत लोगों ने हवा की गुणवत्ता को बताया ‘खराब’
जियो

नयी दिल्ली, चार जून दिल्ली-एनसीआर में 57 प्रतिशत लोगों ने क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता को ‘खराब’ या ‘बहुत खराब’ बताया है। लंग केयर फाउंडेशन और अमेरिकी दूतावास ने यह सर्वेक्षण कराया है।

परियोजना ‘साफ हवा नागरिक’ (एसएचएएन) के तहत सर्वेक्षण में अलग-अलग पृष्ठभूमि और उम्र के 1757 लोगों ने हिस्सा लिया । सर्वेक्षण के नतीजे को बृहस्पतिवार को जारी किया गया ।

यह भी पढ़े | तबलीगी जमात मामले में 960 विदेशी नागरिकों पर बड़ी कार्रवाई, भारत यात्रा पर 10 साल के लिए लगा बैन- रिपोर्ट : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

लंग केयर फाउंडेशन ने कहा है कि जवाब देने वालों में 57.7 प्रतिशत लोगों ने दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता को ‘खराब’ या ‘बहुत खराब’ बताया ।

अधिकतर लोगों (82.2 प्रतिशत) को पता है कि वायु प्रदूषण का असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है जबकि 38.8 प्रतिशत जवाब देने वालों ने कहा कि पिछले एक साल में श्वसन संबंधी दिक्कतों के कारण उन्हें या उनके परिवार के किसी न किसी व्यक्ति को अस्पताल जाना पड़ा ।

यह भी पढ़े | राजस्थान: बाड़मेर में दो सगी बहनों के साथ दो लोगों ने किया गैंगरेप, अश्लील Photo Viral करने की देते थे धमकी.

सर्वेक्षण के मुताबिक दिल्ली सरकार द्वारा घोषित लोक स्वास्थ्य की आपात स्थिति से केवल 31.4 प्रतिशत लोग ही वाकिफ नजर आए।

सर्वेक्षण में कहा गया कि 80 प्रतिशत से ज्यादा भागीदारों को पता नहीं था कि वायु गुणवत्ता सूचकांक क्या चीज है या अति सूक्ष्म कण पीएम 10 और पीएम 2.5 में क्या अंतर है।

सर्वेक्षण के परिणाम में कहा गया कि 78.9 लोगों को यह भी नहीं पता कि राष्ट्रीय स्वच्छ हवा कार्यक्रम क्या है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)