एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नासिक में कोविड-19 के 50 नए मामले; कुल संक्रमितों की संख्या 1,108 पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक जिले में 50 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे जिले में संक्रमितों की कुल संख्या गुरुवार को 1,108 पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नासिक में कोविड-19 के 50 नए मामले; कुल संक्रमितों की संख्या 1,108 पहुंची
जियो

नासिक, 28 मई महाराष्ट्र के नासिक जिले में 50 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे जिले में संक्रमितों की कुल संख्या गुरुवार को 1,108 पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नये मामले बुधवार रात से सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | लॉकडाउन 4.0: शाम पांच बजे तक देश में 367 उड़ानों का परिचालन, पश्चिम बंगाल के हवाईअड्डे फिर खुले.

जिला प्रशासन द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, जिले में कोविड-19 के 50 और मामले सामने आए, जिससे जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 1,108 पहुंच गई।

इनमें 748 मरीज मालेगांव से हैं, 151 मरीज नासिक शहर से हैं और 159 मरीज जिले के अन्य हिस्सों से हैं।

यह भी पढ़े | केरल: राज्यसभा सांसद और मातृभूमि समूह के MD एमपी वीरेंद्र कुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन.

अब तक 786 लोग ठीक हो चुके हैं।

जिले में अब तक संक्रमण से 60 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 47 मौतें अकेले मालेगांव में हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2020 12:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).