देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मलेरिया के 45 तथा डेंगू के 35 मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल आठ अगस्त तक मलेरिया के 45 जबकि डेंगू के 35 मामले सामने आये हैं । स्थानीय नगर निगमों की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है ।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने हाल ही में जल जनित बीमारियों की ​रोकथाम एवं नियंत्रण के लिये परामर्श जारी किया था ।

यह भी पढ़े | अंडमान निकोबार में कल से एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन: 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एसडीएमसी की ओर से साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में आठ अगस्त तक मलेरिया के 45 एवं डेंगू के 35 मामले सामने आये हैं । एसडीएमसी पूरे शहर के जल जनित रोगों के मामले में आंकड़ों को सारणीबद्ध करने वाली नोडल एजेंसी है ।

इसमें कहा गया है कि इसी अवधि में मलेरिया एवं चिकनगुनिया के मामले क्रमश: 45 एवं 23 है ।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट गुट के विधायक भंवर लाल शर्मा ने CM अशोक गहलोत से की मुलाकात, कहा- अब नाराजगी दूर हुई.

आंकड़ों के अनुसार डेंगू के 35 मामलों में से सात अगस्त में, 11 जुलाई में और बाकी फरवरी से जून के बीच में सामने आये थे । अगस्त महीने में मलेरिया का कोई मामला सामने नहीं आया है ।

अधिकारियों ने इससे पहले कहा था कि जल जनित बीमारियों को देखते हुये स्थानीय निकाय ने अलग से बुखार के लिये क्लिनिक स्थापित किये थे । इसके अलावा, निगम ने जागरूकता कार्यक्रम को भी तेज कर दिया है ।

एसडीएमसी के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल इसी अवधि तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू के कुल 47 मामले सामने आये थे जबकि जल जनित बीमारियों से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या पूरे साल 2036 रही । इस दौरान दो लोगों की मौत हो गयी थी ।

मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया में भी तेज बुखार होता है और इसलिये डाक्टरों को लगता है कि लोग कोविड—19 वायरस के संपर्क में आ गये हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)